Threads, an Instagram App क्या है? Thread पर अपना एकाउंट कैसे बनायें? इसके फ़ीचर्स और उपयोग क्या है?
Instagram , Facebook और WhatsApp के पैरेंट कंपनी Meta ने आधिकारिक तौर पर (Officially) ट्विटर (Twitter) प्रतिद्वंद्वी थ्रेड्स ऐप (Threads App) लॉन्च कर दिया है। Threads, an Instagram App 6 July 2023 को लॉन्च किया गया है। यह एक सोशल नेटवर्किंग ऐप्प है जो कि Twitter का एक कॉपी है, इसे ट्विटर को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। Threads दिखने में Instagram की तरह और Features में कुछ Twitter के जैसा है बल्कि Thread में Features, Twitter के मुकाबले काफ़ी ज्यादे हैं। Threads को एक साथ 100 से ज्यादा देशो में लॉन्च किया गया है, इसे आप Google Play Store औए Apple Play Store से Download कर सकते हैं। Threads App को Desktop पर नहीं चलाया जा सकता है। यह अभी केवल एप्पलीकेशन के रूप में Android or iOS Play Store पर Available है।
Time to Reach 1 Million Users : अगर हम बात करें की 10 Lakh यूज़र्स पूरा करने में सबसे कम समय किसने लिया तो Twitter को पूरे 2 साल लग गए 1 Million Users पूरा करने में, Facebook इसे 10 महीनें में ही पूरा कर दिया, Instagram को 75 दिन लग गए, Chat GPT इसे 5 दिन में पूरा किया और Threads App 1 Million Users सबसे तेज गति से केवल 1 Hours (1 घंटे) में ही पूरा कर लिया है और साथ ही यह बहुत ही तेज़ी से पॉपुलर होता जा रहा है। इसकी Popularity की वजह से हर कोई इस एप्पलीकेशन के बारे में जानना चाह रहा है।
Social Media की दुनिया में, इंस्टाग्राम फ़ोटो, वीडियो और कहानियां साझा करने का एक प्रमुख मंच बन गया है। करीबी दोस्तों से जुड़ने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंस्टाग्राम ने थ्रेड्स नाम से एक ऐप विकसित किया है। थ्रेड्स ऐप को अधिक निजी और केंद्रित मैसेजिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने आंतरिक सर्कल के साथ विशेष रूप से संवाद करने की अनुमति देता है। इस लेख में आप जानेंगे कि Threads App kya hai, Threads App ko Download kaise kare, Isme apna Account kaise banaye, Threads App के Features kya hai, Threads App Launch Date, Difference Between Instagram Threads or Twitter.
READ ALSO :-
Threads App Kya hai?
Threads App दिखने में इंस्टाग्राम की तरह ही है यहाँ यूजर Photos, Videos शेयर करने के साथ ही Text भी शेयर कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो यह ऐप्प Text Based Conversation करने के लिए बनाया गया है जैसा कि हम Twitter में करते हैं। यह फ़ीचर्स में काफ़ी हद तक Twitter के जैसा ही है।
जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि Twitter का Paid Version जब से आया है तब से भारी मात्रा में इसके यूज़र्स कम हो गए हैं। ऐसे में Threads App की लॉन्चिंग के बाद सबसे ज्यादा खतरा Twitter के Owner Elon Musk को हो सकता है। चूँकि Instagram Thread App Free है और यह फ्री में ही ट्विटर के पैड वर्जन की तरह ही कई सारे फीचर्स प्रोवाइड करता है। Threads App को Instagram से कनेक्ट किया जा सकता है, एक Instagram User अपने यूजर आईडी के माध्यम से Threads को साइन अप कर सकता है और अपने इंस्टा एकाउंट को Threads से जोड़ सकता है।
Instagram Threads App Information
App Name | Instagram Threads App |
Launch Date | 6 July 23023 |
Parent Company | Meta |
Objective | Hit Twitter |
Download Platform | Andriod (Play Store) , iOS (App Store) |
Official Website | https//:www.threads.net/ |
Threads App Launch Date
Threads, an Instagram App को 6 July 2023 को लॉन्च कर दिया गया है । इसे एक साथ 100 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया गया है जिसमे India भी शामिल हैं। यह App Iphone और Android दोनो के लिए ही उपलब्ध है। इसे अब तक 50 Million से ज्यादा लोगों ने Download कर लिया है।
Threads App Download kaise Kare ?
यहाँ तक पहुँचने से पहले आपने यह जान ही लिया होगा कि Threads App क्या है, तो चलिए अब जान लेते हैं कि Threads App को Download कैसे करें। इस एप्लीकेशन को Android or iPhone दोनो में इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर आप एक Android या iPhone यूजर हैं तो इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे के स्टेप्स को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आप अपने Google Play Store या Apple Play Store पर जाएं।
- अब यहाँ Threads, an Instagram App सर्च करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- आप नीचे दिए गए Download Button पर क्लिक करके इसे डायरेक्टली डाउनलोड कर सकते हैं।
Threads App में अपना एकाउंट कैसे बनायें?
Threads App को Download करने व इसमे अपना एक एकाउंट बनाने के बाद आप इस एप्पलीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप Threads App का उपयोग करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसमें अपना एक एकाउंट बनाना होगा तभी आप इसका उपयोग कर सकेंगे । अगर आप एक Instagram User हैं और Insta पर आपका पहले से ही एकाउंट बना हुआ है तो आप डायरेक्टली अपने यूजर आईडी की मदद से Threads, an Instagram App पर लॉगिन कर सकते हैं और Instagram व Threads को कनेक्ट कर सकते हैं। इसमे आपको अलग से एकाउंट बनाने की कोई जरूरत नही है। तो चलिए अब Threads में एकाउंट बनाना भी सिख लेते हैं।
- सबसे पहले आप Google Play Store या Apple Play Store से Threads App को Download कर लें।
- Download व Install हो जाने के बाद इए ओपन करें।
- यहाँ आपको आपका Instagram ID शो हो जाएगा। अगर आपका इंस्टाग्राम पर एक से ज्यादा एकाउंट बना होगा तो Switch Account पर क्लिक करने पर वह सारे एकाउंट शो होने लगेंगे जो आपने बना रखें है। यहाँ आप जिस भी एकाउंट से लॉगिन होना चाहते है उसे सेलेक्ट करें और Important from Instagram पर क्लिक कर दें।
- अब यह ऑटोमैटिक Instagram से सारी चीजें डिटेक्ट करके आपको शो कर देगा, अगर इसमे आप कुछ changes करना चाहते हैं तो कर सकते हैं और इसके बाद Continue पर क्लिक करें।
- यहाँ क्लिक करते ही आपको एक Privacy का ऑप्शन शो होगा। आप अपने एकाउंट को Private या Public, जो भी रखना चाहते हैं रख सकते हैं व Continue पर क्लिक कर दें।
- अब यहाँ आपने अपने Instagram Account पर जिस जिस को फॉलो किया होगा वह सारे शो होंगे अगर आप Thteads पर भी उनको फॉलो करना चाहते हैं तो Follow All पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने How Threads Works का एक पेज खुलकर आ जायेगा यहाँ आपको बताया जाएगा कि थ्रेड काम कैसे करता है तो Join Threads पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार Threads पर आपका एकाउंट बनकर तैयार हो जाता हैं और आप इसके होम पेज पर आ जाते है यहाँ से आप अपना प्रोफाइल देख सकते हैं व इसका उपयोग कर सकते हैं।
How to use Threads App (थ्रेड्स ऐप्प का उपयोग कैसे करें)
Threads App का उपयोग करना बेहद आसान है इसे आप बहुत ही आसानी से यूज़ कर सकते हैं। जैसा कि आप जान ही गए होंगे की Threads App दिखने में Instagram की तरह व Features में Twitter की तरह है। जिस प्रकार Twitter में Tweet होता है उसी प्रकार Threads में Thread होता है। Threads App की Popularity बहुत ही तेज़ी से बढ़ती जा रही है और यह सबका रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।
Threads App के बॉटम बार मे आपको Homepage, Search Icon, New Thread, Activity और Profile का सेक्शन आपको देखने को मिलता है।
Features of Threads App (Threads App के फ़ीचर्स क्या है)
Threads App आपको कई प्रकार के फ़ीचर्स प्रदान करता है जो इसे एक अच्छा व Powerful Application बनाते हैं। इसके फ़ीचर्स निचे आप स्टेप बाय स्टेप देख सकते हैं।
- इसपर आप Maximum 500 Character तक का Text लिखकर पोस्ट कर सकते हैं।
- यहाँ आप Text के साथ Videos और Photos भी शेयर कर सकते हैं। Video Maximum 5 Minute तक कि होनी चाहिए।
- इसपर आप एक साथ 10 Photos Slides Share कर सकते हैं।
- इसकी एक और खासियत यह है कि आप अपने Instagram User ID के जरिये इसमे डायरेक्टली Login कर सकते हैं। आपको अलग से कोई एकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।
- यहाँ आप अपने Threads को सीधे अपने Insta Story पर शेयर कर सकते हैं।
- इसके साथ ही इस एप्पलीकेशन के और भी कई सारे फ़ीचर्स हैं जो आपको इसे उपयोग करने से पता लग जाएँगे।
Who is Best Threads or Twitter
Meta Company ने Twitter के प्रतिस्पर्धी Threads App लॉन्च किया है जो कि Text Based है और Public Discussion के उद्देश्य से बनाया गया है। लोग Photos व Videos आसानी से Instagram, Facebook व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं लेकिन जब अधिक मात्रा में Text व उसके साथ Photos व Videos शेयर करने की जब बात होती है तो Twitter का नाम सामने आता है। Twitter एक Text based Application है और Thread भी Text Based ही है। Threads App 6 July 2023 को लॉन्च हुआ है। Threads App के फ़ीचर्स के सारे पॉइंट ऑफ व्यू से ज्यादे हैं।
Threads पर मैक्सिमम 500 Character में Text पोस्ट करने की सुविधा के साथ ही 5 मिनट तक कि लंबी विडियो या फोटो भी शेयर कर सकते हैं। साथ ही थ्रेड्स ऐप्प एक फ्री एप्पलीकेशन है जिसका कोई भी यूजर (Apple or Android) फ्री में इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा यूज़र्स उन सभी को एक बार मे ही फॉलो कर सकता है जिन्हें वह Instagram पर फॉलो किया हुआ है। यहाँ यूजर अपने आप से ही कंट्रोल कर सकता है कि उन्हें कौन-कौन मेंशन कर सकता है। यहाँ आप अपने प्रोफाइल को प्राइवेट या पब्लिक सेट कर सकते हैं। हालाँकि यह एप्पलीकेशन Twitter स्व काफ़ी ज्यादा मिलता जुलता है, लेकिन यह Twitter से अच्छा है या नही इसके बारे में अभी कुछ कहा नही जा सकता है। अभी दोनो ही प्लेटफॉर्म एक दूसरे को पिछाड़ने की तलाश में है।
Difference between Threads or Twitter (Threads और Twitter के बीच अंतर)
Threads और Twitter में similarities के साथ ही कुछ अंतर भी है। इनके कुछ प्रमुख अंतर निम्न है।
- सन 2006 में ट्विटर की शुरुआत हुई थी उस समय वह केवल Website था और उसने उसी रूप में लोकप्रियता हासिल की। बाद में इसका Andriod और IOS App लॉन्च किया गया। जबकि Threads अभी केवल App के रूप में Available है जिसे Google Play Store or Apple Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
- Twitter पर लॉगिन होने के लिए E-Mail ID या Phone Number का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। Twitter App एक स्वतंत्र एप्प है यह किसी दूसरे ऐप्प से कनेक्ट नही है। परंतु Threads App Instagram के साथ समन्वयित है। लेकिन इसमें लॉगिन करने के लिए कोई भी यूजर अपना Instagram User ID डालकर लॉगिन हो सकता है।
- दोनो प्लेटफार्म पर यूजर Text, Photos, Videos व Website Links शेयर कर सकते हैं।
- Twitter पर एक साथ Maximum 4 Photos शेयर किए जा सकते हैं लेकिन Threads App पर यह लिमिट 10 Photos Slides की है।
- Twitter पर Text Limit पहले 140 Character था जिसे बढ़ाकर 280 कर दिया गया है जबकि Threads पर Maximum 500 Character तक टेक्स्ट शेयर किए जा सकते हैं।
- Twitter पर Maximum Video Length Limit 2 Minute 20 Second का है जबकि यही Threads App पर 5 मिनट तक कि है।
FAQs about Thread App
Q.1 - Instagram Threads App पर Blue Tick कैसे मिलेगा?
इस समय Threads App पर Blue Tick के लिए अलग से कोई ऑप्शन नही दिया गया है। यहाँ उन यूज़र्स के प्रोफाइल पर Blue Tick शो हो रहा है जिनको Instagram पर Blue Tick मिला हुआ है।
Q.2 - क्या Threads App पर Ads दिखेगा?
जी नही! फिलहाल इस ऐप्प पर कोई भी Ads नही शो हो रहा है। लेकिन फ्यूचर में इस पर भी दूसरे Social Media Platforms जैसे Instagram व Facebook के तरह ही Ads देखने को मिल सकता है।
Q.3 - Threads App किसके लिए है?
Threads एक Text Based Platform है, जिसे Instagram यूजर ही यूज़ कर सकते हैं।
Q.4 - क्या Threads App Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध है?
जी हाँ, Android Users Google Play Store से Threads, an Instagram App को डाउनलोड व इनस्टॉल करने के बाद उपयोग कर सकते हैं।
Q.5 - थ्रेड एप्प का उपयोग क्या है?
थ्रेड्स एक टेक्स्ट बेस्ड प्लेटफॉर्म है जो माइक्रो अपडेट की तरह प्रदान करता है आप इसे माइक्रो ब्लॉगिंग के रूप में सोच सकते हैं।
Q.6 - Instagram में Threads कहाँ है?
Instagram Application Open करने के बाद अपने प्रोफाइल के सेक्शन में जाएं और Top Right Corner पर 3 लाइन पर क्लिक करें। यहाँ आपको सेकंड नम्बर पर Threads शो हो जाएगा। इसके सामने New का पॉप-अप भी आपको शो होगा।
Q.7 - क्या आपको थ्रेड्स के लिए इंस्टाग्राम चाहिए?
अभी केवल Instagram Users ही थ्रेड्स एकाउंट बना सकते हैं। अगर आप Thread तक पहुँचना चाहते हैं तो आपको पहले Instagram के लिए Sign Up करना होगा।
READ ALSO :-
Conclusion:
दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपने Threads App के बारे में विस्तार से जाना कि " Threads, an Instagram App क्या है? Thread पर अपना एकाउंट कैसे बनायें? इसके फ़ीचर्स और उपयोग क्या है?" क्या है। आशा करता हूँ कि आज का यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा और चीजें आपके समझ मे आ गयी होगी। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों व रिस्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। इसी प्रकार की जानकारी रोज प्राप्त करने के लिये विजिट करें हमारे वेबसाइट 21TechGyan पर ।
Post a Comment